OLP

OLP

OLP (Overload Protector) फ्रिज का एक सुरक्षा उपकरण होता है, जो Compressor को ओवरहीटिंग या ज्यादा करंट से बचाने के लिए लगाया जाता है। यह एक थर्मल प्रोटेक्शन डिवाइस होती है, जो तापमान या करंट ज्यादा होने पर सर्किट को काट देती है।

➤ OLP का उपयोग
OLP का मुख्य काम Compressor को इलेक्ट्रिकल ओवरलोड या अत्यधिक गर्मी से बचाना होता है। जब Compressor अधिक करंट खींचता है या बहुत गर्म हो जाता है, तो OLP एक्टिव होकर पावर सप्लाई बंद कर देता है, जिससे Compressor को नुकसान नहीं होता। जब तापमान सामान्य हो जाता है, तो यह अपने आप रीसेट हो जाता है। अगर OLP खराब हो जाए, तो Compressor स्टार्ट ही नहीं होगा, जिससे फ्रिज में कूलिंग बंद हो जाती है।

➤ OLP कहां स्थित होता है?
OLP सीधे Compressor के टर्मिनल के पास, Relay के साथ जुड़ा होता है। यह एक छोटा सा ब्लैक या व्हाइट कलर का राउंड या स्क्वायर डिवाइस होता है, जो Compressor पर लगे टर्मिनल कवर के अंदर फिट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *