Indoor Fan Motor

Indoor Fan Motor इनडोर यूनिट के अंदर लगा होता है और इसका काम evaporator coil से ठंडी हवा खींचकर कमरे में फैलाना होता है। अगर ये मोटर खराब हो जाए, तो हवा आनी बंद हो जाती है और कूलिंग का असर कम हो जाता है।

Technician के लिए जरूरी पॉइंट्स:
→ अगर indoor unit चालू है लेकिन हवा नहीं आ रही, तो fan motor या capacitor की जांच करो।
→ Motor में buzzing sound आ रही हो लेकिन ब्लेड न घूमे, तो ज़्यादातर केस में capacitor weak होता है।
→ Multimeter से winding continuity चेक करो – open या short winding मिलने पर motor को बदलना होगा।
→ Fan blade अगर धीमा चल रहा है, तो धूल या jam की वजह से motor पर लोड हो सकता है – अच्छी तरह साफ करो।
→ Blower wheel फंसा हुआ हो सकता है, shaft tight हो सकती है – manual घुमाकर smoothness चेक करना ज़रूरी है।

ध्यान रखने वाली बातें:
→ नई motor लगाते वक्त उसका voltage, RPM और mounting टाइप, पुराने motor से match होना चाहिए।
→ Capacitor सही µF रेटिंग का ही लगाओ – ज़्यादा या कम rating से motor पर असर पड़ेगा।
→ PCB से motor को सही voltage मिल रहा है या नहीं, ये भी जांचना ज़रूरी है। कभी-कभी fault motor में नहीं, PCB में होता है।
→ Installation के बाद blower को हाथ से घुमाकर verify करो कि कुछ भी टच या block तो नहीं हो रहा।