IDU Mounting Plate
IDU Mounting Plate इनडोर यूनिट को दीवार पर फिट करने के लिए इस्तेमाल होता है। ये एक मजबूत मेटल प्लेट होती है जो AC की इनडोर यूनिट का पूरा वजन संभालती है।
Technician के लिए जरूरी पॉइंट्स:
→ प्लेट को बिल्कुल लेवल में लगाना बहुत ज़रूरी है – टिल्ट या झुकी हुई प्लेट से पानी leakage और drainage प्रॉब्लम आ सकती है।
→ Installation से पहले दीवार मजबूत है या नहीं, ये ज़रूर चेक करो – कमजोर दीवार future में यूनिट गिरने का खतरा बना सकती है।
→ Mounting plate को कम से कम 3 या 4 मजबूत screws और proper rawl plugs के साथ फिक्स करना चाहिए।
→ Wall पर मार्किंग करते वक्त spirit level का यूज़ करो – ये drainage और airflow दोनों के लिए ज़रूरी है।
→ Pipe outlet की direction पहले से प्लान करके plate को लगाओ ताकि refrigerant piping और drainage पाइप दोनों आसानी से connect हो सकें।
ध्यान रखने वाली बातें:
→ Mounting plate लगाते वक्त ensure करो कि आसपास पर्याप्त clearance हो – sides और ऊपर नीचे recommended gap होना चाहिए।
→ Plate लगाने के बाद उसके सभी cut-outs (refrigerant पाइप, wiring, drain) सही alignment में हैं या नहीं, ये चेक करना ज़रूरी है।
→ Screws ढीले न छोड़ो – AC चालू होने पर vibration से यूनिट हिल सकती है या आवाज़ कर सकती है।
