Outdoor Fan Motor आउटडोर यूनिट में लगा होता है और इसका काम condenser coil से गर्मी को बाहर फेंकना होता है। जब ये मोटर सही से काम नहीं करती, तो यूनिट ओवरहीट होने लगती है और कंप्रेसर पर ज़्यादा लोड आ जाता है।

Technician के लिए जरूरी पॉइंट्स:
→ अगर कूलिंग कम है या AC बार-बार ट्रिप कर रहा है, तो पहले Outdoor Fan Motor को चेक करो।
→ यूनिट चालू होने के बाद अगर फैन ब्लेड नहीं घूम रहा, तो मोटर खराब हो सकती है या capacitor weak हो सकता है।
→ Multimeter से continuity और winding resistance चेक करना चाहिए।
→ Capacitor का µF रेटिंग जांचना न भूलो – गलत वैल्यू होने पर मोटर स्टार्ट नहीं करेगी या आवाज़ करेगी।
→ मोटर में जलने की स्मेल, ओवरहीटिंग या आवाज़ आ रही हो तो मोटर बदलने की ज़रूरत हो सकती है।
→ Fan blade फंसा हो या डस्ट जमा हो तो भी स्पीड कम हो सकती है – साफ सफाई और lubrication ज़रूरी है।

ध्यान रखने वाली बातें:
→ नई मोटर लगाते वक्त wattage और RPM पुराने मोटर के बराबर होनी चाहिए।
→ वायरिंग सही polarity से करें, और loose connection न छोड़ें।
→ Outdoor unit की proper ventilation भी चेक करें ताकि गर्मी आसानी से बाहर निकले।