Semi Automatic Washing Machine में दो Motors लगी होती हैं। एक Wash Motor, जो Gear Box के जरिए Pulsator को घुमाती है, और दूसरी Spin Motor, जो Spin Drum को घुमाकर कपड़ों से पानी निकालती है।

➤ Wash Motor का उपयोग
यह Gear Box के माध्यम से Pulsator को घुमाकर कपड़ों की धुलाई करता है। अगर यह खराब हो जाए, तो Pulsator घूमना बंद कर सकता है या धीमा चल सकता है।

➤ Spin Motor का उपयोग
यह Spin Drum को तेज गति से घुमाकर कपड़ों से पानी निकालता है। अगर यह खराब हो जाए, तो Spin Drum सही से नहीं घूमेगा या मशीन से तेज आवाज आ सकती है।