Wash Motor (वॉश मोटर) – वॉशिंग मशीन

वॉश मोटर वॉशिंग मशीन का मुख्य मोटर होता है, जो वॉश टब/ड्रम को आगे-पीछे घुमाकर कपड़ों की धुलाई करता है। यह खासकर सेमी-ऑटोमैटिक मशीन में अलग से लगा होता है, जबकि फुली ऑटोमैटिक मशीन में यही मोटर वॉश और स्पिन दोनों काम कर सकता है।

➤ Wash Motor का काम

  • ड्रम या पल्सेटर को घुमाकर कपड़ों को साफ करना
  • डिटर्जेंट और पानी को अच्छी तरह मिक्स करना।
  • कपड़ों की गंदगी ढीली करके निकालना

➤ यह कहाँ लगा होता है?

  • आमतौर पर वॉश टब के नीचे लगाया जाता है।
  • यह बेल्ट और पुली या डायरेक्ट शाफ्ट के जरिए पल्सेटर/ड्रम से जुड़ा रहता है।

➤ खराब होने के लक्षण

  • वॉश टब घूमना बंद हो जाना।
  • मोटर से आवाज़ या जलने की स्मेल आना।
  • मशीन का ओवरहीट होकर बंद हो जाना

➤ खराब होने के कारण

  • मोटर की वाइंडिंग जलना
  • कैपेसिटर खराब होना।
  • बेल्ट ढीली, जाम या टूट जाना।