ODU Wall Stand (Technician Guide)

ODU Wall Stand का इस्तेमाल आउटडोर यूनिट को दीवार पर मजबूती से लगाने के लिए किया जाता है। जब ग्राउंड स्पेस कम हो या यूनिट को ऊपर लगाना ज़रूरी हो, तब wall stand सबसे सही ऑप्शन होता है।

Technician के लिए जरूरी पॉइंट्स:
→ Wall Stand को लगाने से पहले दीवार की मज़बूती ज़रूर चेक करो – RCC या brick wall होनी चाहिए, कमजोर दीवार में यूनिट गिरने का रिस्क रहता है।
→ Stand को minimum 4 heavy-duty fasteners और proper rawl plugs के साथ फिक्स करो – हल्के स्क्रू या लोकल क्वालिटी का हार्डवेयर future में ढीला पड़ सकता है।
→ Spirit level से check करो कि stand बिल्कुल सीधा और बराबर लेवल में लग रहा है – झुका हुआ stand कंप्रेसर पर लोड डाल सकता है।
→ Stand और यूनिट के बीच में rubber bushes या vibration pads जरूर लगाओ – इससे वाइब्रेशन और आवाज़ कम होती है।
→ Outdoor unit को stand पर रखते वक्त drainage slope और pipe connection का रूट क्लियर होना चाहिए। (Heating Mode)

ध्यान रखने वाली बातें:
→ यूनिट को bolt करने से पहले check करो कि सब होल align हो रहे हैं या नहीं – टेढ़ा mount करने से कॉइल या पाइपिंग पर टेंशन आ सकती है।
→ यूनिट के चारों तरफ proper airflow के लिए clearance जरूरी है – पीछे कम से कम 6 इंच और सामने 1 से 2 फीट खाली जगह होनी चाहिए।
→ Wall stand का material rustproof होना चाहिए – galvanised iron या powder coated stand सबसे बेहतर रहते हैं।