Condenser Coil फ्रिज की कूलिंग प्रणाली का एक जरूरी हिस्सा होता है, जो गर्म गैस को ठंडी करके उसे फिर से लिक्विड में बदलता है। यह Coil आमतौर पर पतली ट्यूब्स का बना होता है और इसके चारों ओर मेटल फिन्स लगे होते हैं ताकि हीट आसानी से बाहर निकल सके।

➤ Condenser Coil का उपयोग
Condenser Coil का कार्य Compressor से आई हाई-प्रेशर गैस को ठंडा करके उसे लिक्विड में बदलना होता है। जब यह Coil गर्म गैस को ठंडा करता है, तो वह गैस कंडेंस होकर लिक्विड में बदल जाती है, जो फिर Evaporator Coil की ओर जाती है और फ्रिज के अंदर ठंडक पैदा करती है। अगर Condenser Coil पर धूल या गंदगी जमा हो जाए, तो हीट ठीक से डिसिपेट नहीं होती, जिससे Compressor पर ज़्यादा लोड पड़ता है और कूलिंग एफिशिएंसी कम हो जाती है।

➤ Condenser Coil कहां स्थित होता है?
Condenser Coil आमतौर पर फ्रिज के पीछे या नीचे की ओर लगी होती है। पुराने मॉडल्स में यह Coil पीछे दिखाई देती है, जबकि नए फ्रिजों में यह Coil नीचे छुपी होती है और Fan के साथ लगी होती है जो गर्मी को बाहर निकालने में मदद करता है।